औरंगाबाद, जनवरी 4 -- भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैक्स अध्यक्ष, किसानों से धान नहीं ले रहे हैं। व्यापारियों से धान खरीदा जा रहा है। व्यापारियों से ही धान खरीद कर अपना गोदाम भर ले रहे हैं और किसानों को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। जो पैक्स अध्यक्ष व्यापारी से धान खरीद रहे हैं, उन पर कार्रवाई हो। बिहार सरकार ने उचित मूल्य तय किया है लेकिन किसानों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण किसान नाराज हो रहे हैं। पैक्स अध्यक्ष सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...