गंगापार, दिसम्बर 16 -- बारा/कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। यमुनानगर में टोंस नदी पर चल रहे अवैध खनन को बंद कराने को लेकर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना मंगलवार को एसीपी कौंधियारा के कार्रवाई के बाद समाप्त हो गया। एसीपी कौंधियारा ने टोंस नदी पर चल रहे अवैध बालू खनन रेंगा, कोटर घाट पर ठोस कार्रवाई करते हुए मंगलवार को ध्वस्त किया। उसके बाद एसीपी कौंधियारा धरना स्थल पर पहुंचे और मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे से फोन पर वार्ता करते हुए प्रतिदिन अवैध घाटों पर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद आंदोलन पर बैठे प्रदेश सचिव लाल पुष्पराज सिंह, जिला सचिव अंकुश शुक्ला, यमुनानगर अध्यक्ष दीपक तिवारी ने एसीपी कौंधियारा को ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन को चार दिनों के लिए स्थगित किया गया। यमुनानगर अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा अगर खनन माफियाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.