गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- मोदीनगर, संवाददाता। उतार चढ़ाव की मांग को लेकर गांव तहलेटा में 27 दिन से चल रहा धरना गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर स्थागित हो गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांग पूरी ना हुई तो फिर से धरना शुरु कर दिया जाएगा। भाकियू नेता गौरव टिकैत भी धरनास्थल पर पहुंचे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर गांव तहलेटा स्थित गोल चक्कर पर 15 गांवों के किसान उतार चढ़ाव की मांग कर रहे है। उतार चढ़ाव की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता पिछले 27 दिन से गांव तलहेटा में धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान किसानों ने भोजपुर टोल फ्री भी कर दिया था और अर्दनग्न होकर प्रदर्शन भी कर चुके है। गुरुवार को धरनास्थल पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में भाकियू नेता गौरव टिकैत भी पहुंचे और उन्होने आर पार की लड़ाई का एलान किया। गु...