हरिद्वार, फरवरी 5 -- किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने ज्वालापुर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अफसरों को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर देहरादून कूच को चेताया। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सोमवार को किसानों ने धरना दिया था और जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। तब दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवा मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि रायसी, लालपुर शाहबाद और रानी माजरा में गन्ना केंद्र खोलने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसका प्रस्ताव भेजा ही नहीं गया, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लक्सर क्षेत्र के किसान उत्तम शुगर मिल को गन्ना देना चाहते हैं, जिसके लिए केंद्र खोले जाना जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.