हापुड़, मई 30 -- भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के पदाधिकारी और सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें गन्ना किसानों का गन्ना भुगतान कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना में स्थित ब्रजनाथुपर शुगर मिल द्वारा किसानों का गन्ने के भुगतान कई माह से नहीं किया गया है। बकाया भुगतान न होने के कारण किसान अपने बच्चों की स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहा है। आगामी फसल पैदा करने के लिए भी किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि किसानों का बकाया भुगतान उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार कबकाया धनराशि पर बैंक ब्याज दर को जोड़कर किसानों का बकाया भुगतान मिल से कराया जाए। सत्र 2025 के गन्ने का भुगतान भी 15 दिनों के अंदर मिल से कराया जाए। भुगतान न होने पर किसान मुख्यमंत्री आवास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.