मेरठ, अगस्त 15 -- गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक बैठक बहादरपुर गांव में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य कृषक कृष्टर कॉलेज मवाना ने की। जबकि संचालन विक्रांत सिंह बहादरपुर ने किया। बैठक में गन्ना मूल्य वृद्धि, समय पर भुगतान और गन्ना तौल केंद्रों पर ठोस कानून बनाने पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से तय किया कि इन मुद्दों पर सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए जल्द बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजवीर सिंह ने कहा किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विनोद जिरौली, राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश शमी, प्रदेश प्रभारी विभोर शमी, एनसीआर अध्यक्ष अक्षय त्यागी के अलावा विभिन्न जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.