वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अपर आयुक्त और अपर निबंधक (सहकारिता) तथा उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल में धान खरीद समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिया कि किसानों का अवशेष भुगतान 36 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से करने के साथ-साथ समितियों पर पड़े अवशेष धान की सीएमआर डिलीवरी मिलों को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अपर आयुक्त ने खरीद वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीद सम्बंधी समस्त तैयारियां समय से कर लेने का भी निर्देश दिया। संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सोमी सिंह ने मातहतों से कहा कि इन निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। अपर आयुक्त ने समितियों के डायनेमिक डे एंड, ऑन सिस्टम ऑडिट एवं ई-पै...