गंगापार, मार्च 6 -- तहसील सोरांव में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा पांच मार्च से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को प्रशासन द्वारा किसानों की सभी मांगें माने जाने के बाद छह मार्च को समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल पर पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत, उप जिलाधिकारी हीरालाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त जंग बहादुर यादव ने किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशासन और किसान नेताओं के बीच सकारात्मक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के अलावा जिला अध्यक्ष शनि शुक्ला, मंडल सलाहकार डॉ. रामराज पटेल, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश राव, महिला मंडल प्रभारी पूनम दुबे, जिला महासचिव जगदीश तिवारी, युवा तहसील अध्यक्ष हरिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.