अमरोहा, जनवरी 12 -- गजरौला। भारतीय जवान किसान यूनियन की बैठक रविवार को हुई। जिसमें किसानों और जवानों की समस्याओं की आवाज उठाने का संकल्प लिया गया। भारतीय जवान यूनियन के राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजवीर सिंह अलुना ने कहा कि हमारी भारतीय जवान किसान यूनियन किसानों और जवानों की हकों के लिए निस्वार्थ आवाज उठाने का काम करेगी। अभी हाल ही में सरकार द्वारा चीनी मिल से 15 किलोमीटर दूर कोल्हू नहीं लगाने का जो फैसला लिया गया है, उसका भारतीय जवान किसान यूनियन पुरजोर विरोध करती है। सरकार किसानों के साथ हर बार वादाखिलाफी करती है। अभी तक फसलों पर एमएसपी लागू नहीं की गई है। सरकार को अति शीघ्र एमएसपी लागू करनी चाहिए। कहा कि ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि संगठन पूरे समर्थय के साथ काम कर सके। कंधे से कंधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.