गोड्डा, फरवरी 13 -- पथरगामा प्रतिनिधि। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सोनारचक पंचायत भवन में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में किसानों एवं एसएचजी महिला ग्रुप कि दीदियों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। कैंप के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी साझा करने से बचें तथा बैंक संबंधी जानकारी गोपनीय रखें। साथ ही आर-केवाईसी एवं केवाईसी की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की अपील की गई, ताकि बैंकिंग सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.