हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। किसान, काश्तकार एकता मंच ने आढ़तियों की मांग का समर्थन किया है। शुक्रवार को मंडी प्रशासक/सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान को इसके लिए पत्र सौंपा गया। इस मौके पर कहा कि 15 जनवरी तक मांगों का समाधान नहीं होने पर किसान मंडी बंदी का समर्थन करेंगे। आढ़तियों और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू के मध्य हुआ विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। मंडी के आढ़ती अध्यक्ष को हटाने की मांग पर अडिग है। 15 जनवरी तक मांग नहीं माने जाने पर मंडी बंद करने की चेतावनी दी गई है। अब इसका किसान, काश्तकार एकता मंच ने समर्थन किया है। शुक्रवार को मंडी प्रशासन को पत्र सौंपकर कहा कि आढ़ती और किसानों का सीधा संबंध होता है। इस दौरान मनोज जोशी, गुलाब नेगी, हरीश पांडे, चंद्रपाल, मोहन चंद्र, गुडडू रजवार, रतन लाल, पवन बिष्ट, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.