नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम के पिच क्यूरेटर ने आखिरकार इस बात का खुलासा कर दिया है कि उन्होंने किसके कहने पर पिच तैयार की थी? ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने पिच को लेकर हो रही कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है। टीम इंडिया को कोलकाता में 30 रनों से हार मिली थी। इस पिच पर कोई भी टीम 200 का स्कोर भी नहीं बना पाई थी और आखिरी पारी में 124 रनों का लक्ष्य भी विशाल हो गया था, क्योंकि पिच से काफी मदद गेंदबाजों को मिल रही थी और बल्लेबाजी आसान नहीं थी। मुखर्जी ने कहा कि पिच 'बिल्कुल भी खराब नहीं थी' और उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने वैसा ही किया जैसा उन्हें निर्देश दिया गया था। टाइम्स नाउ बांग्ला को दिए इंटरव्यू में सुजान मुखर्जी ने कहा, "यह पिच बिल्कुल भी खराब नहीं है। मुझे पता है कि हर कोई इस पिच पर सवा...