पटना, दिसम्बर 27 -- जदयू विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि रात के अंधेरे में लालू-राबड़ी आवास खाली करने की कार्रवाई किसकी अनुमति से की जा रही है? राबड़ी परिवार इस समय आवास पर मौजूद नहीं है, तो फिर किसके आदेश पर सरकारी संपत्ति समझे जाने वाले गमलों को रात के अंधेरे में ट्रक पर लादकर भेज दिया गया? जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अगर राबड़ी परिवार की अनुमति से यह किया गया है तो यह स्पष्ट रूप से अनुचित है, क्योंकि सरकारी बंगले में रखी वस्तुओं को निजी संपत्ति की तरह ले जाना किसी भी स्थिति में तर्कसंगत नहीं हो सकता। अगर अनुमति नहीं दी गई, तो और गंभीर सवाल खड़ा होता है कि आखिर किसके निर्देश पर ऐसा किया गया? लालू-राबड़ी परिवार को बिहार की जनता को ये बताना चाहिए कि क्या सरकारी संपत्ति पर उनका निजी अधिकार है?
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.