पटना, फरवरी 14 -- शहरी क्षेत्र में किस अधिकारी की लापरवाही से दोबारा अतिक्रमण हो रहा है उसे चिह्नित किया जाएगा। उसकी जबाबदेही तय होगी। अधिकारी जो बार-बार ऐसी लापरवाही कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। शनिवार को आईजी जितेन्द्र राणा पुलिस निरीक्षण के दौरान कार्यालय कक्ष में अतिक्रमण पर आयोजित बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को ये निर्देश दिये। उन्होंने थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारियों से कहा कि जिस इलाके में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यदि वहां विरोध की संभावना है तो पहले से ही ऐसे लोगों को चिह्नित कर लें। ऐसे लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा- 126 के तहत कार्रवाई भी करें। आईजी ने कहा कि अतिक्रमण किए गए स्थानों की पहले सूची बना लें। प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर अतिक्रमण को मुक्त कराएं। पुलिस अधिकारी और मजिस्ट्रेट आपस में समन्वय स्थापित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.