फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। मॉकड्रिल का एक हिस्सा ब्लैक आउट का भी था। जिसके तहत युद्ध के दौरान अंधेरे में रहने का अभ्यास कराया गया। देर शाम सात बजे से आठ बजे के बीच किश्तों में शहर के अलग-अलग इलाकों में ब्लैक आउट रहा। कहीं दस मिनट के लिये कहीं आधे घंटे के लिये आपूर्ति बंद रही। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस सड़कों पर गश्त करती रही। मॉकड्रिल के दौरान शाम सात बजे ब्लैक आउट अभ्यास की शुरुआत हुई। शाम सात बजे से आधे घंटे तक बाकरगंज, चौक, वीआईपी रोड आदि इलाकों में ब्लैक आउट रहा। इसके लिये लोगों को पहले से बताया गया था। इस दौरान सड़कों पर निकलने के लिये मना किया गया था। इन इलाकों में एएसपी विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी सुशील दुबे, एसडीएम, नायब तहसीलदार के साथ कोतवाली पुलिस ने गश्त कर लोगों को आपात स्थित के निपटने के लिये जागरुक किया। वहीं शादीपुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.