हापुड़, अक्टूबर 3 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी 16 वर्षीय किशोर नाराज होकर घर से कही चला गया। परिजनों ने किशोर के मिलने के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव असौड़ा निवासी सुरजन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र विनय 16 वर्ष का है। 20 सिंतबर की रात करीब दस बजे उसका पुत्र नाराज होकर घर से कहीं चला गया। पीड़ित ने परिजनों के साथ पुत्र को आसपास और रिश्तेदारियों को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार तक वह अपने परिजनों के साथ अपने पुत्र को तलाश करते रहे हैं। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही किशोर को बरामद कर लिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.