मुरादाबाद, जनवरी 2 -- नगलिया जट के राजकीय इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी बच्चों को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी, इसके अलावा छात्राओं को मेंस्ट्रूअल हाइजीन कार्यक्रम के तहत जानकारी दी गई। शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देखते हुए डॉक्टर दुर्गेश्वर प्रसाद ने बच्चों को अनेकों प्रकार के उपाय बताएं, जिसमें वह सर्दियों में भी स्वास्थ्य दुरुस्त रख सकते हैं। इसके अलावा ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक चंचल सिंह आजाद ने बच्चों से स्वास्थ्य संबंधित प्रश्न के जवाब दिए, सही उत्तर देने पर छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बीसीपीएम मनीष कुमार, प्रधानाचार्य रघुपति देव,अर्जुन सिंह व अनेकों अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...