फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- फर्रुखाबाद। किशोर से कुकर्म में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फतेहगढ़ कोतवाली में एक क्षेत्र के रहने वाले मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसका छोटा भाई मानसिक रूप से परेशान रहता है। भाई एक जगह काम करने के लिए गया था। जब वह काम करके घर वापस आया तो उसने बताया कि उसके साथ कुकर्म किया गया है। धमकी भी दी गयी है कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इस पूरे मामले में पुलिस ने मनीष के खिलफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। अब पूरे मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.