कौशाम्बी, फरवरी 6 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात घर के बाहर सो रहे एक किशोर के साथ कुकर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात उसका 12 वर्षीय बेटा घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान पड़ोस का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके हाथ बांधकर कुकर्म किया। किशोर के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। गुरुवार को किशोर की मां ने थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने राहुल रैदास पुत्र हरिश्चंद्र रैदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...