मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- चिरैया। शिकारगंज थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव स्थित सिजुआ नदी की उपधारा में दोस्तों के साथ मंगलवार की दोपहर स्नान करने गया एक किशोर डूब गया है। डूबे हुए किशोर की पहचान सेमरा सगरदिना गांव निवासी शेख वोजैर के पुत्र आरीफ आलम(15) के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पुरी जानकारी जुटाने में लगी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नदी में अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। इसी क्रम में वह नदी की उपधारा के गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण वह डूब गया। साथ स्नान करने वाले दोस्तों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वे असफल रहे। उसके बाद ग्रामीणों ने नदी में उतर कर खोजना शुरू कर दिया है। लगभग दो घंटे बाद भी किशोर को नदी में खोजा नहीं जा सका है। सूचना मिलते ...