बाराबंकी, जनवरी 29 -- बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों के लापता होने से उसके घरों में हड़कंप मचा है। पीड़ितों ने नगर कोतवाली व मसौली थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर कोतवाली में नेहरू नगर निवासी मो. निहाल पुत्र मोसमी ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र अदनान मूक-बधिर है। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था। वह प्रतिदिन अपनी दादी के घर छोटी लाइन के पास जाया करता था, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर थाना मसौली के ग्राम रोशन चक निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. बेचेलाल ने बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र अंकित यादव 25 जनवरी की रात करीब आठ बजे घर से मोटरसाइकिल लेकर दवा लेने बाराबंकी शहर गया था। रात 10 बजे फोन करने पर मोबाइल की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.