नोएडा, जनवरी 5 -- नोएडा। सदरपुर गांव के सोम बाजार में अनुभव तिवारी अपने छोटे भाई 15 वर्षीय अभिनय तिवारी संग रहते हैं। अभिनय दुकान पर मोबाइल मरम्मत का काम सीख रहा है। वह 22 दिसंबर को दुकान पर गया था, लेकिन वह बिना बताए वहां से कहीं चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अभिनय नहीं मिला। परिजनों ने सेक्टर-39 थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी सकुशल बरामदगी के लिए टीम गठित कर दी है। परिजनों ने किशोर के साथ अनहोनी होने की भी आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...