गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- मुरादनगर। नगर की राधेश्याम विहार फेस पांच निवासी 17 वर्षीय एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर की राधेश्याम विहार कॉलोनी फेस पांच सुशील त्यागी ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य त्यागी 26 दिसंबर 2025 से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...