हजारीबाग, फरवरी 2 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के हजारीबाग जिला समिति द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन भाग्यमणि विवाह भवन में किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यदु राणा ने की तथा संचालन जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जिला समिति का विस्तार किया गया एवं प्रखंडों का अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का नियुक्तकर नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़कागांव प्रखंड के विश्वकर्मा समाज का प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, सचिव संतोष राणा, कोषाध्यक्ष मुनेश्वर राणा, जिला सचिव नंदलाल राणा, जिला संगठन मंत्री पूर्व मुखिया कैलाश राणा, जिला कार्यकारी समिति सदस्य संतोष राणा, राजकुमार राणा, धनेश्वर राणा, राजकुमार...