कौशाम्बी, अगस्त 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल के जरैनी गांव के समीप बुधवार की रात को बाइक सवार किशोर पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था। किशोर को गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने चाचा की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पिपरी थाना क्षेत्र के इमलीगांव निवासी आशीष पुत्र फूलचंद्र बुधवार की रात को बाइक से तिल्हापुर मोड़ सामान लेने गया था। रात में वह सामान लेकर बाइक से वापस आ रहा था। जैसे ही वह जरैनी गांव के समीप पहुंचा। अचानक घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आशीष को इससे गंभीर चोटें आई। चाकू से प्रहार किाय गया था। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। जानकारी होने पर परिजन भागकर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशीष के चाचा मुकेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.