मैनपुरी, मार्च 17 -- जनपद न्यायाधीश पंकज कुमार अग्रवाल ने सोमवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किशोर गृह में 60 किशोर मिले। यहां साफ-सफाई नहीं पाई गई। रसोई घर में जो मसाले मिले उनकी गुणवत्ता बेहद खराब निकली। जनपद न्यायाधीश ने सुधार के निर्देश दिए और किशोरों से संवाद किया। किशोरों द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। जनपद न्यायाधीश फर्रुखाबाद किशोर न्याय बोर्ड का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। न्याय बोर्ड परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। रसोई में निरीक्षण के दौरान मसाले चेक करवाए गए तो लाल मिर्च और धनिया की गुणवत्ता खराब पाई गई। उन्होंने न्याय बोर्ड के अधीक्षण को निर्देश दिए कि बेहतर गुणवत्ता के मसाले इस्तेमाल करवाए जाएं। किशोर न्याय बोर्ड में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.