भभुआ, जनवरी 31 -- किशोर वार्ड, स्वच्छता, पेयजल, रसोई घर व अन्य सुविधाओं का लिया जायजा बंदियों में सकारात्मक सोंच पैदा करने व कौशल विकास के प्रशिक्षण को सराहा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। किशोर न्याय परिषद के अध्यक्ष सह न्यायाधीश सुशील दत्त और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा का अलग-अलग निरीक्षण किया। साथ में कारा अधीक्षक संदीप कुमार, परिषद के सदस्य भानू शुक्ला, प्रभारी उपाधीक्षक पुष्पराज, सहायक अधीक्षक रीना कुमारी, सहायक राजू पासवान, लीगल ऐड डिफेंस कार्जेसेल के डिप्टी चीफ जीतेन्द्र उपाध्याय एवं अमित कुमार द्धिवेदी थे। कारा में किशोर वार्ड के साथ अन्य वार्ड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वच्छता व पेयजल व्यवस्था सर्वोतम पाई गई। प्रत्येक वार्ड में 50 लीटर का आरओ लगा पाया गया। शौचालय, परिसर व वार्ड की ठीक मिली। बातची...