लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपारंग हरेसाखी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 17 वर्षीय नाबालिग ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, उलदाग हरेसाखी निवासी आशीष भुइयां (17 वर्ष) गुरुवार सुबह पैसा निकालने के लिए किस्को गया था। बैंक से पैसा निकालकर वह घर लौटा। जिसके बाद दोपहर में अचानक घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित सोपारंग नदी किनारे जंगल की ओर चला गया। वहीं एक पेड़ में दुपट्टे के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला। शाम करीब चार बजे शौच के लिए गए एक बच्चे ने पेड़ पर झूलता शव देखकर हड़कंप मचा दिया। स्थानीय लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही देवदरिया पंचायत के मुखिया कामिल तोपनो और जोबांग थाना प्रभारी सुमन मिंज दल-बल के साथ घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.