भदोही, दिसम्बर 12 -- सुरियावां, हिंदुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गोदमा गांव निवासी 17 वर्षीय गौरव नामक किशोर ने शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक ऑनलाइन गेम खेलने का आदि था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उक्त गांव निवासी राम बहादुर के बेटे गौरव को उनके बड़ी मां ने घर की चाभी दी थी। वह किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। किशोर घर में शुक्रवार की शाम गया था। काफी देर तक उसके ना आने पर जब परिजन गए तो, देखा अंदर से दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर गौरव का शव सीढी के लगे लोहे के चुल्ले में साड़ी के फंदे से लटक रहा था। किशोर को नीचे उतार कर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज...