बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता पैलानी में एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भर्ती कराया गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा नुनहा डेरा निवासीं 17 रामलखन पुत्र अंगद प्रसाद बुधवार की सुबह शराब के नशे में घर आया। उसने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां भगौनिया ने देख तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...