अंबेडकर नगर, मार्च 12 -- इंदईपुर, संवाददाता। आलापुर थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में वंदना की टेंट हाउस में जलकर हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के किशोर पुत्र ने अपने ही पिता के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर हत्या करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करवाया है। हालांकि आरोपी पिता अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। आलापुर थाना अंतर्गत अखलासपुर निवासी मिथिलेश चौहान का नहर के किनारे टेंट की दुकान है। बीते शनिवार को मिथिलेश की पत्नी वंदना चौहान (35) टेंट हाउस की दुकान के अंदर मौजूद थी। टेंट हाउस में अचानक आग लगने से वंदना की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी थी। अग्निकांड में मृतका का महज कुछ मांस के लोथड़े ही बचे थे। उसी लोथड़े को पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच मृतका के किशोर पुत्र ने अपने ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.