गोरखपुर, फरवरी 9 -- पीपीगंज/अकटहवा हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोर अपनी 35 वर्षीय चाची के साथ घर से फरार हो गया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब दो सप्ताह बाद पीपीगंज पुलिस ने दोनों को गोरखपुर शहर से बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों कोर्ट मैरिज की योजना बना रहे थे, लेकिन किशोर के नाबालिग होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। गोरखपुर में घूमते समय स्थानीय पुलिस ने पूछताछ कर पीपीगंज पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के अनुसार दोनों परिवारों ने कार्रवाई से इनकार किया, इसलिए फिलहाल कोई कानूनी कदम नहीं उठाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.