रांची, मार्च 24 -- रांची। आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन (इमका) के झारखंड चैप्टर की बैठक रविवार को रांची में संपन्न हुई। इस दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत संस्थान के पूर्व छात्र मिले और सभी ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल को सर्वसम्मति से झारखंड चैप्टर का नया अध्यक्ष चुना गया है। किशोर कौशल ने कहा कि इमका एक परिवार की तरह है। आपस में मिलते रहने से हम सुख-दुख शेयर कर पाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैप्टर की निवर्तमान महासचिव सचिव मनीषा सिंह ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष गुप्ता के अलावा रितेश वर्मा और बद्री नाथ ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...