लखीसराय, अगस्त 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। वृंदावन खगौल निवासी एक व्यक्ति के नाबालिग पुत्र को किऊल रेल पुलिस द्वारा हथकड़ी लगाकर किऊल रेलवे स्टेशन परिसर में सार्वजनिक रूप से घुमाए जाने की घटना ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों की खुली अवहेलना और कानून का मखौल बताया जा रहा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) लखीसराय जिला इकाई ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि नाबालिगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार पूरी तरह से गैरकानूनी है और इससे किशोर न्याय अधिनियम की मंशा को ठेस पहुंचती है। भाकपा ने राज्य सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों पर कानून सम्मत कार्रवाई की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यदि इस मामले में सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आगे भी नाबालिगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.