चम्पावत, नवम्बर 23 -- टनकपुर। टीवी चलाते समय एक किशोर को करंट लग गया। जिसे परिजन आनन-फानन उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाए। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार चंदनी बनबसा निवासी दिनेश राम के आठ वर्षीय पुत्र ध्रुव को टीवी चलाते समय करंट लग गया। परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल लाए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। किशोर के पिता दिनेश राम ने बताया कि ध्रुव टीवी चलाने के लिए बिजली का प्लग ऑन कर रहा था, अचानक वह प्लग पर चिपक गया। मैन स्विच बंद करने के बाद वह छिटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.