गाज़ियाबाद, जून 22 -- मोदीनगर। नगर के गांव काजमपुर में 14 वर्षीय दलित किशोर को यातनाएं देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में किशोर को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने का आरोप लगाया है। गांव काजमपुर निवासी कुसुम के अनुसार, गांव निवासी कुछ युवक उनके 14 वर्षीय पुत्र अरुण से रंजिश रखते हैं। बीते शुक्रवार दोपहर अरुण किसी काम से गया था। आरोपियों ने इसी दौरान उसे घेर लिया और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की। अरुण के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.