चंदौली, फरवरी 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहा में बीते शनिवार की शाम घर का सामान खरीदने गये 17 वर्षीय अभिनन्दन यादव को रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोग जब इसका विरोध किए तो आरोपी भाग गए। वही मारपीट के दौरान तीन लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस घायल किशोर की तहरीर पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के उतड़ी गांव के रहने वाले अभिनन्दन यादव पुत्र उदय नारायण बीते शनिवार की शाम घर का सामान खरीदने मजीदहा बाजार गया था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। अभिनन्दन यादव ने बलुआ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मजीदहा के ही रहने वाले कुछ लोग मारपीट कर घायल किए है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...