गोंडा, फरवरी 20 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत परसहना वनरबगिया की श्रीमती पत्नी हरिराम निषाद ने थाने पर तहरीर दी है। इसके मुताबिक बुधवार दोपहर उसका लड़का दुर्गेश (13) शौच के लिए खेत गया था। वहां लगे तार को तोड़ दिया। इसी विवाद को लेकर गांव के राम बक्श वर्मा और उनके बेटे आशीष वर्मा ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ व डंडे से मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...