बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच। मोतीपुर थाने के चौधरी गांव में एक किशोर ने शिवराज (12) पुत्र विजय को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। जिसके चलते उसकी बांई आंख व मुंह नाक पर गंभीर चोटे आ गई। शिवराज की मां चंदा भारती शिकायत करने हमलावर के परिजनों के पास गई। तो वह मारपीट को आमदा हो गए। घायल को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को मोतीपुर सीएचसी भेजा। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस मामले में तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...