हापुड़, फरवरी 22 -- क्षेत्र के गांव पौपाई निवासी हुसनों ने बताया कि उसका नाबलिक बेटा शनिवार को गांव में पढ़ाई करने के लिए जा रहा था। तभी गांव निवासी एक युवक ने उसके बेटे को रोककर गाली गलौज की। उसके बेटे ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर उसके बेटे को घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...