शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- थाना जलालाबाद क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी खुशीराम ने अपने 17 वर्षीय पुत्र शुभ्रत को जबरन पकड़कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। तहरीर के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे मोहल्ले के अनुराग, शगुन, शिवम समेत छह अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से आए और शुभ्रत को घर से बाहर बुलाया। बाहर आते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर संस्कृत विद्यालय के पास ले गए। आरोप है कि वहां बेल्ट से पिटाई की गई और घटना का वीडियो भी बनाया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे पिता को देख आरोपी किशोर को छोड़कर फरार हो गए। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही...