मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- पारू। थाना क्षेत्र के यमुना गांव में रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमले का आरोपित कमलकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कांड के अनुसंधानकर्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि आरोपित पर उसके पड़ोसी संजीव सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के सिर को ईंट से कूचकर जख्मी कर देने का आरोप है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...