रामपुर, जनवरी 6 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पास के ही एक गांव के किशोर को जंगल में बहला फुसलाकर ले जाकर कुकर्म किया। किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाबू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। रविवार शाम वह ईंट भट्टे पर काम करने गया हुआ था। तभी पास के एक गांव निवासी एक युवक उसके 12 वर्षीय बेटे को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और उसके साथ जबरन कुकर्म किया। बेटे ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। साथ ही कहीं बताने पर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दी। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.