हापुड़, मई 24 -- हापुड़ संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर में छत से पतंग लेने गए किशोर को मकान मालिक ने कमरे में बंद कर मारपीट कर दी। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी सविता शर्मा ने बताया कि उसका पुत्र विशाल शर्मा उर्फ विशू (14 वर्ष) का है। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे उनका पुत्र अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पुत्र की पतंग उड़कर पड़ोसी राजकुमार उर्फ छोटेलाल के मकान की छत पर जा गिरी थी। पुत्र पड़ोसी की छत से पतंग लेने के लिए गया था। इस दौरान आरोपी राजकुमार उर्फ छोटेलाल ने कमरे में बंद कर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी ने पुत्र को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उनका पुत्र किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और मामले की जानकारी...