बदायूं, फरवरी 9 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर में एक किशोर के साथ अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार किशोर किसी बात से नाराज होकर स्वयं घर से चला गया था और बाद में झूठी कहानी गढ़ दी। मोहल्ला संख्या आठ निवासी सूरजपाल ने पुलिस को बताया था कि उनका पुत्र शिवम रविवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। आरोप लगाया गया कि अज्ञात लोग उसे कार में बैठाकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर बिसौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़ गए। शिवम ने वहां से परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर परिजन उसे घर ले आए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशोर का मेडिकल परीक्षण भी कराया। जांच के दौरान किशोर ने स्वीकार किया कि वह नाराज होकर घर से गया था और अपहरण की कहानी मनगढ़ंत थी। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य न...