रांची, अगस्त 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। किशोर कुमार फैन्स क्लब की ओर से लालपुर के एक होटल में गुरुवार को समारोह का आयोजन किया गया। संगीत जगत के पार्श्व गायक एवं सिने अभिनेता किशोर कुमार की जयंती पर आयोजित समारोह में कलाकार- संजय आनंद, मो नेसार, त्रिदिप चौधरी, नंदना रॉय ने उनके गाए गीत की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। इससे पूर्व किशोर कुमार के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर केक काटा गया। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सौमेन मुखर्जी ने आगतों का स्वागत किया एवं गीत आमार गुरु दक्षिणा प्रस्तुत किया। बंगो शक्ति परिवार के सदस्यों ने समूह गीत की प्रस्तुति दी। मंच संचालन गौतम वैद्य ने किया। समारोह से पूर्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में गायक मृणालिनी अखौरी, निगार सुल्ताना, फाल्गुनी भट्टाचार्य, अर्जुन जालान, विवेक पासवान, प्...