गाजीपुर, दिसम्बर 2 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के सकरताली पेट्रोलपंप के पास ढाबे पर दोस्तों के साथ बात कर रहे 17 वर्षीय रोहित यादव की चाकू घोपकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को काफी हद तक जानकारी मिली है। जल्द ही खुलासा हो सकता है। बता दें कि फतेहपुर अटवा निवासी 17 वर्षीय रोहित यादव रविवार की रात को दोस्तों के साथ चौरई गांव में अपने मित्र के यहां निमंत्रण में गया था। निमंत्रण से वापस लौटते समय सकरताली पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढाबे पर रुककर दोस्तों संग बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ ले गए। इसके कुछ घंटे बाद चौरई प्राइमरी स्कूल के पास खेत में रोहित का शव मिला। शरीर प...