लखीसराय, जनवरी 22 -- चानन, निज संवाददाता। किऊल थाना क्षेत्र के गोड्डी निवासी मनोज यादव के 16 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार की हत्या के बाद जहां परिवार व घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर एक बार फिर से दो परिवार के बीच तनाव की स्थिति बन गई है। गौरव की हत्या पूर्व रंजिश में की गई है। हत्या के बाद एक बार फिर से दो परिवार के बीच खूनी खेल की संभावना प्रबल हो गई है। 12 साल पूर्व जमीन विवाद में मृतक के पिता मनोज यादव द्वारा रुदल यादव के पिता की हत्या की गई थी। बुझी आग को फिर से एक बार हवा दी गई है। पुलिस भी हर बिंदू को ख्याल में रखकर तहकीकात कर रही है। इस तरह की घटना से सभी मर्माहत हैं। घटना की खबर से परिजन में गम व आक्रोश झलक रहा है। चाकू मारकर की गई हत्या से परिवार व गांववालें स्तब्ध हैं। मृतक के पिता के आने के बाद एक बार फिर से दो गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.