गंगापार, मार्च 17 -- सेमरहा गांव में शनिवार की रात एक किशोर की फावडा से पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही जहां पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकसी बरतते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद वापस घऱ पहुंचा। जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा और स्थानीय सेमरहा गंगा घाट पर देरशाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना को लेकर एहतियातन पुलिस मुस्तैद रही। उधर पिता द्वारा बेटे की हत्या को लेकर करछना थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोस की एक किशोरी के साथ उसकी दोस्ती थी। दोनों की दोस्ती किशोरी के भाई को नागवार लग रही थी। जिससे किशोरी के भाई ने योजना बनाकर उसे गंगा के कछार में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया था। करछना थाना क्षेत्र के सेमरहा गांव निवासी 17 वर्षीय राजू उर्फ सूबेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.