बागपत, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर चीनी मिल के पास रजवाहे में अज्ञात किशोर का शव मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को बड़ौत कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मलकपुर के पास बराल रजवाहे में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव को रजवाहे से बाहर निकाला। शव की जांच की। इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 16 साल की आयु के किशोर का प्रतीत हो रहा है। शव पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव की शिनाख्त का प्रयास कराया गया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। संभावना है कि हत्या कर शव रजवाहे में फेंक दिया। आसपास के थानों को अज्ञात शव की सूचना भेजी गई। जिससे शव की शिनाख्त हो सके। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के ल...